फतेहगढ थाना पुलिस ने काम्बिंग गश्त क दौरान अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध सतत कार्यवाही*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*फतेहगढ थाना पुलिस ने काम्बिंग गश्त क दौरान अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार*

*आरोपी से 30 लीटर अवैध कच्ची जहरीली शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त*

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवदेनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा बीती रात अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मोटर सायकिल पर अवैध कच्‍ची जहरीली शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार किया है ।

उल्लेखनीय है कि फतेहगढ थाना पुलिस को बीती रात काम्बिंग गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी कि ग्राम कोहन तरफ से काले रंग की हीरो स्पलेंडर मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MY 6855 पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की एक केन में हाथभट्टी की बनी अवैध कच्ची जहरीली शराब लेकर कस्बा फतेहगढ तरफ आ रहा है । थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की सूचना के मिलते ही सूचना की तस्‍दीक और कार्यवाही हेतु फतेहगढ थाने से पुलिस की एक टीम चरस्या गांव के मोड पर पहुंची तथा घात लगाकर संदिग्ध मोटर सायकिल के आने का इंतजार किया । कुछ ही समय बाद उक्त मोटर सायकिल के आने पर पुलिस फोर्स द्वारा सतर्कता दिखाकर मोटर सायकिल चालक को भागने का मौका न देते हुए एकदम से घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम लखन पुत्र भगवान सिंह औढ उम्र 20 साल निवासी पठार मोहल्ला फतेहगढ, जिला गुना का होना बताया एवं जिसकी मोटर सायकिल पर बंधी केन की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी पर निर्मित कुल 30 लीटर अवैध कच्ची जहरीली शराब भरी हुई पाई गई । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध शराब कीमती 4,500/-रूपये एवं जिसकी तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्पलेंडर मोटर सायकिल कीमती 60,000/-रूपये सहित कुल 64,500/-रूपये का माल विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध फतेहगढ थाने में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 34, 49A आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक सुनील असैया, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक गोविन्द, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक कुलदीप, आरक्षक कांजराज, आरक्षक बृजमोहन एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें