राशन कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर, एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, अप्रैल से मिलेगा लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अच्छी खबर, एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, अप्रैल से मिलेगा लाभ

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत पात्र लाभार्थियों को अप्रैल के महीने में तीन महीने का राशन एक साथ वितरित करने का फैसला किया है।

राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब वर्गों की जरुरतों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत पात्र लाभार्थियों को अप्रैल के महीने में तीन महीने (अप्रैल, मई, जून) का राशन एक साथ वितरित करने का फैसला किया है।

 

यह व्यवस्था अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी। वर्तमान नियमों के तहत प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो अनाज दिया जाता है, 3 महीने के हिसाब से एक लाभार्थी को अप्रैल में ही कुल 15 किलो अनाज (5kg x 3 महीने) मिल जएगा। लाभार्थी अपने नजदीकी फेयर प्राइस शॉप (FPS) यानी राशन की दुकान से निर्धारित समय पर अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि वे तय तारीख और समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। राशन का वितरण ePOS मशीनों के माध्यम से फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन द्वारा ही किया जाएगा।

 

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी है eKYC

 

ध्यान रहे जिन राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है उन्हीं ही राशन का लाभ दिया जाएगा। जिन कार्ड धारकों की e-KYC और आधार लिंकिंग पूरी नहीं है, वे 31 मार्च 2026 तक काम पूरा कर सकते हैं।

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।

e-KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं। फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा। eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

अप्रैल से जून 2026 तक एक साथ मिलेगा चावल, 30 अप्रैल तक वितरित करने के निर्देश

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें