शहर के प्रतिष्ठित राठी परिवार की पूज्यनीय सदस्य श्रीमती आशा राठी जी जिला अध्यक्ष माहेश्वरी समाजगुना के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रेस विज्ञप्ति

संवाददाता : महेंद्र माहेश्वरी

गुना, दिनांक 23 मार्च 2026

 

शहर के प्रतिष्ठित राठी परिवार की पूज्यनीय सदस्य श्रीमती आशा राठी जी जिला अध्यक्ष माहेश्वरी समाजगुना के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनका देवलोक गमन दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को हो गया। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

 

स्वर्गीय आशा राठी जी सरल स्वभाव, धार्मिक विचारों एवं सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार एवं समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया है।

 

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति हेतु उठावना दिनांक 24 मार्च 2026, मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे आशा ग्लोबल स्कूल, सोनी कॉलोनी, गुना में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों से उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया गया है।

 

इस दुःख की घड़ी में समस्त शहरवासी एवं सामाजिक संगठनों ने राठी परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

– समाप्त –

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें