नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने गुना पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने गुना पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

आज दिनांक 23 मार्च 2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा गुना जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया गया ।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें