MP Budget 2025-26 Live Updates:कोई नया टैक्स नहीं लेगी सरकार, महिला, किसानों, युवाओं, बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक के लिए खुला सौगातों का पिटारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

MP Budget 2025-26 Live Updates:कोई नया टैक्स नहीं लेगी सरकार, महिला, किसानों, युवाओं, बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक के लिए खुला सौगातों का पिटारा

चीफ एडिटर : विक्रम सिंह तोमर

मध्य प्रदेश का बजट आज पेश हो रहा है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज 12 मार्च को विधानसभा से बजट पेश कर रहे हैं. इस बजट को लेकर प्रदेश के लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं. मोहन सरकार सभी वर्गों को साधने की पूरी कोशिश करेगी. करोड़ों लाडली बहनों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार प्रदेश की करोड़ों लाडली बहनों अटल पेंशन योजना से जोड़ेगी. इसके अलावा लाडली बहना के हितग्राहियों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना से भी जोड़ा जाएगा.

Budget 2025: CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक है बजट

वित्त मंत्री ने जगदीश देवड़ा ने कहा कि 2025-26 को उद्योग वर्ष के तौर पर मनाया जाएगा. अत्याचार अधिनियम के लिए 180 करोड़ का प्रावधान बजट में किया जा रहा है. आहार अनुदान योजना में हर महिला को 1500 रुपये देने का प्रावधान किया जा रहा है.

MP Budget 2025: सीएम मोहन यादव ने कहा कि हर वर्ग के विकास और विश्वास का बजट है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4,21,032करोड़ का यह बजट ऐतिहासिक है. जो विकसित मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा.

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें