नशे में धुत शिक्षक, गुरु जी टेबल पर शराब रख जांच रहे थे कॉपियां, दोस्तों को भी थमा दिया लाल पेन
वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
लातूर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अजय कोकणे का नशे की हालत में परीक्षा कॉपियां जांचते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में शिक्षक के मुंह में सिगरेट और टेबल पर शराब की बोतल दिखाई दे रही है, साथ ही उनके दोस्त भी नशे में कॉपियां जांच रहे थे। इस घटना के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से स्कूल से निकाल दिया गया है और शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
आगे की कार्रवाई
शिक्षा अधिकारी तृप्ती अंधारे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और स्कूल के प्रिंसिपल से लिखित जवाब मांगा गया है।







