*बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

17 अप्रैल 2026  गुना

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर तत्पर, सजग एवं मानवीय कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में आज गुना पुलिस की सतर्क, संवेदनशील एवं अनुकरणीय कार्यवाही ने घर से नाराज होकर निकले मासूम बालक को संभावित जोखिम से बचाते हुए उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया है ।

गत दिनांक 17 अप्रैल 2026 को गोविंद मीना निवासी ग्राम मालोनी द्वारा बीनागंज चौकी पुलिस को सूचना दी गई कि वह अपनी पत्नी एवं 4 वर्षीय लडके के साथ बीनागंज बाजार आया था । वह अपनी पत्नी व बच्चे को टोड़ी रोड तिराहा पर खड़ा कर सामान लेने चला गया था । कुछ देर बाद लौटने पर उसका लडका वहां नहीं मिला । सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बीनागंज द्वारा तत्काल चौकी स्टाफ को एकत्रित कर बालक की तलाश हेतु अलग-अलग टीमें बनाकर बीनागंज बाजार क्षेत्र में रवाना किया गया। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए करीब एक घंटे के भीतर बालक को एक दुकान पर सुरक्षित पाया गया । बालक को चौकी पर लाकर उसके माता-पिता से पहचान करवाकर विधिवत सुपुर्द किया गया । अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया ।

 

उक्त बालक की तलाश में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, सउनि. ब्रजेश देवारिया, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक राजू रजक, आरक्षक संजय सोलंकी, आरक्षक प्रदीप मसराम एवं आरक्षक अटलबिहारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें