रेडक्रॉस सम्मान राज्यपाल ने सम्मानित किया : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सेवा सम्मान समारोह आयोजित कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सेवा सम्मान समारोह आयोजित

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल सम्मानित, प्रतिनिधि ने प्राप्त किया सम्मान

गुना 08 मई 2026


विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा भोपाल में भव्य “सेवा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा गुना जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाकार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, श्री अखिलेश विजयवर्गीय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गोयल, श्री जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट, श्री अभिषेक शर्मा तथा श्री नीतीश कुमार जैन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
गुना जिले में जूनियर रेडक्रॉस द्वारा आयोजित प्रादेशिक सद्भावना शिविर के सफल आयोजन एवं जनहितकारी गतिविधियों में उत्कृष्ट सहयोग के लिए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कान्याल तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गोयल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल व्यक्तिगत रूप से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, उनके स्थान पर गुना से पहुंचे प्रतिनिधि द्वारा यह सम्मान ग्रहण किया गया।
अपने उद्बोधन में राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस जैसी संस्थाएँ मानवता की सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। जो लोग नि:स्वार्थ भाव से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करते हैं, वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित समाजसेवियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके सेवाकार्य से युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज सेवा ही मानवता की सच्ची पहचान है तथा ऐसे सम्मान समाजहित में कार्य करने वाले लोगों को नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में श्री श्याम कुमरे, श्री रामेंद्र, श्री नर्मदाशंकर भार्गव, श्री प्रतीक शर्मा सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे रेडक्रॉस के सदस्यगण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें