बमोरी थाने के अंतर्गत नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म का आरोपीय गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बमौरी थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण और उससे दुष्कर्म के मामले में पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार*

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अपहरण और उससे दुष्‍कर्म के गंभीर मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 मार्च 2026 को बमौरी थाने पर एक पिता द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 47/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई और जिसे दिनांक 06 मई 2026 को गुजरात के भरूच जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी के उपरांत पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी नितिन उर्फ प्रियांशु भिलाला निवासी बमौरी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी नितिन भिलाला के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(i), 64(2)(m) बीएनएस, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा की जाकर शीघ्र ही प्रकरण के आरोपी नितिन उर्फ प्रियांशु पुत्र मांगू भिलाला उम्र 23 साल निवासी ग्राम ध्रुवघटा डेहरा हाल बमौरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी नितिन भिलाला को आज दिनांक 08 मई 2026 को माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत किया गया ।

 

बमौरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया, सउनि मौकम सिंह, प्रधान आरक्षक बालस्वरूप धाकड़, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक महेंद्र पटेलिया, आरक्षक गुलाब सिंह एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें