जज्‍जी बस स्‍टैण्‍ड पर मिला 120 kg संदिग्‍ध मावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जज्‍जी बस स्‍टैण्‍ड पर मिला 120 kg संदिग्‍ध मावा

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब्‍त कर भरे सैम्‍पल

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी डॉ० राजकुमार ऋषीश्‍वर खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य पदार्थों की निरंतर जाँच एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही की जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जज्‍जी बस स्‍टैण्‍ड गुना पर बसों से आने वाले मावा की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान बस स्‍टैण्‍ड पर 120 किलोग्राम मावा जब्‍त किया गया। मावा व्‍यापारी अतुल कुमार जैन पुरानी गल्‍ला मण्‍डी ने स्‍वयं को उक्‍त मावा का मालिक होना बताया जिससे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सैम्‍पल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजा है। एडीएम न्‍यायालय द्वारा फर्म विजय मिष्‍ठान भण्‍डार पुरानी गल्‍ला मण्‍डी गुना पर अवमानक मावा के प्रकरण में 40 हजार एवं फर्म राधे कारगो गुना एवं फर्म राघव माधव फूड प्रोडक्‍ट्स ग्‍वालियर पर अवमानक मावा के प्रकरण में 80 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड अधिरोपित किया गया है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने के अवमानक पाए गये 50 हजार रूपये कीमत के 2 क्विंटल मावा का विनष्‍टीकरण कराया।

 

कलेक्‍टर के निर्देशानुसार मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही निरंतर जारी है।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें