नेशनल लोक अदालत में आमजन को मिलेगी आधार कार्ड बनबाने की सुविधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 खण्डपीठों के समक्ष आपसी समझौते से होगा मामलों का निराकरण नेशनल लोक अदालत आज

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

नेशनल लोक अदालत में आमजन को मिलेगी आधार कार्ड बनबाने की सुविधा

गुना 08 मई 2026

 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत, दिनांक 09 मई, 2026 (शनिवार) को जिला न्यायालय सहित सभी सिविल न्यायालय चांचौडा/राधौगढ़/आरोन में आयोजित की जायेगी।

 नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लबित शमनीय प्रकृति के आपराधिक मामले, परकाम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत चेक बाउंस संबंधी मामले, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एमएसीटी (मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण) के मामले, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत एवं जलकर बिल संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोडकर), सेवा मामले जो सेवा निवृत संबंधी लाभों से संबंधित है, राजस्व के प्रकरण (जिला न्यायालय में लंबित) दीवानी मामले तथा बैंक रिकवरी, जलकर एवं विद्युत संबंधी पूर्ववाद (प्रीलिटिगेशन) आदि राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण संपूर्ण जिले में कुल 25 खण्डपीठों के द्वारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। उक्त नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ (शनिवार) दिनांक 09 मई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे गांधी हॉल, न्यायालय परिसर गुना में आदरणीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, श्री अमिताभ मिश्र के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

 उपरोक्त के अतिरिक्त जिला न्यायालय परिसर, गुना में जिला डाकघर, गुना के सहयोग से आधार कार्ड बनवाने / अपडेट किये जाने तथा जिला चिकित्सालय के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।

 उक्त संबंध में आमजन से अपील की गयी है कि दिनाक 09 मई 2026 को जिला न्यायालय परिसर गना में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में शामिल होकर अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण करवाएं तथा साथ ही आधार कार्ड एवं चिकित्सा शिविर संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें