गुना जिले के  मृगवास गांव में शिव परिवार और श्री गायत्री महाशक्ति प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से वैदिक मन्त्रों के साथ संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना जिले के  मृगवास गांव में शिव परिवार और श्री गायत्री महाशक्ति प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा विधि विधान से वैदिक मन्त्रों के साथ संपन्न

गायत्री दिव्य दीप महायज्ञ से जगमगा उठी प्रज्ञापीठ

द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक

गुना । जिले के मृगवास स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में शांतिकुंज हरिद्वार की टोली के सानिध्य में शिव परिवार एवं गायत्री महाशक्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान श्री रूपराम पारीक द्वारा मंत्रोच्चार के साथ जल वास, फल वास और अन्न वास के अनुष्ठानों से किया गया। इस अवसर पर प्रज्ञापीठ परिसर को 501 दीपकों से प्रज्वलित कर सभी के उज्जवल भविष्य और सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई। सोमवार प्रात: मुख्य समारोह में सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में मोहन सिंह सिसोदिया ने वैदिक कर्मकांड के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई।

आयोजन के दौरान प्रज्ञापीठ के शिखर पर मुख्य कलश सहित आठ अन्य कलशों की स्थापना की गई। विशेष रूप से गायत्री महाशक्ति का एक कलश मृगवास महिला मंडल को सौंपा गया, जिसके माध्यम से बहनें घर-घर जाकर दीप यज्ञ और साधना का क्रम प्रारंभ कर नारी जागरण का शंखनाद करेंगी। कार्यक्रम की पूर्णाहुति के पश्चात लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने महादेव और मां गायत्री का महाप्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में स्थानीय गायत्री परिवार का सराहनीय सहयोग रहा, जिन्होंने हरिद्वार से आई टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। –

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें