फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.2 किलो गांजा सहित अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.2 किलो गांजा सहित अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना, 12 मई 2026 — नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.200 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार हमीरपुर नर्सरी के पास चेकिंग के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धारा सिंह लोधा निवासी विजयपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से गांजा बरामद हुआ।

 

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य संपर्कों की जांच में जुटी है। कार्रवाई में फतेहगढ़ थाना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें