भुजरिया तालाब पर श्रमदान: कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं नगर पालिका CMO मंजूषा खत्री ने दिया स्वच्छता और संरक्षण का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भुजरिया तालाब पर श्रमदान: कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं नगर पालिका CMO मंजूषा खत्री ने दिया स्वच्छता और संरक्षण का संदेश

 

गुना, 11 मई 2026।

शहर के ऐतिहासिक भुजरिया तालाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में सोमवार को एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने सामाजिक जनों के साथ तालाब परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ मंजूषा खत्री ने भी स्वच्छता के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भुजरिया तालाब की स्वच्छता, संरक्षण और सौंदर्य संवर्धन के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

 

कलेक्टर श्री कन्याल ने स्वयं श्रमदान करते हुए तालाब परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता निभाई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और तालाब की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तालाब में कमल के बीज भी डाले गए। उम्मीद जताई गई कि आने वाले समय में पूरा तालाब कमल पुष्पों से आच्छादित होकर आकर्षण का केंद्र बनेगा।

 

कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक जनों ने यह भी घोषणा की कि भुजरिया तालाब पर नियमित रूप से संध्या आरती आयोजित की जाएगी तथा नागरिक सामूहिक रूप से तालाब की स्वच्छता और संरक्षण का निरंतर ध्यान रखेंगे।

 

इस जनभागीदारी अभियान ने शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के महत्व के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें