राघौगढ़ में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत, 2 गंभीर घायल
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुना, 12 मई 2026 — राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची।
प्रधान आरक्षक शशी राजावत एवं पायलट राजकुमार मीणा ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एफआरव्ही वाहन से तत्काल शासकीय अस्पताल राघौगढ़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।









