पुलिस जनसुनवाई में एसपी हितिका वासल ने सुनी लोगों की समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस जनसुनवाई में एसपी हितिका वासल ने सुनी लोगों की समस्याएं

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गुना, 12 मई 2026।

जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं।

 

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय जमीलउद्दीन सिद्दीकी, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे, एसडीओपी चाचौड़ा मनोज कुमार झा, डीएसपी आनंद राय सहित जिले के विभिन्न थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

एसपी श्रीमती वासल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें