मारकी महू की रात्रि चौपाल में कलेक्टर का संदेश — प्राकृतिक खेती अपनाएं, तकनीक से बढ़ाएं आय
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुना, 13 मई 2026

मारकी महू में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने ग्रामीणों एवं किसानों से संवाद करते हुए प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई आईटीआई के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कलेक्टर ने किसानों से रासायनिक खादों का कम उपयोग कर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों, हॉर्टिकल्चर और ड्रिप सिंचाई से आय बढ़ाई जा सकती है।
चौपाल में कृषि, हॉर्टिकल्चर, पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायत एवं कौशल विकास विभागों ने विभिन्न योजनाओं और आधुनिक मॉडल की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी गांव के विकास को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।









