गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा, 113 बदमाशों पर कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा, 113 बदमाशों पर कार्रवाई

 द्वारका न्यूज़

13 मई 2026

गुना। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए गुना पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में पिछले एक माह के दौरान 113 आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए करीब 17 लाख रुपए के वाउंड भराए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शांति भंग करने या दोबारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर वाउंड राशि जब्त कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

इसी अभियान के तहत मारपीट के 28 आदतन बदमाशों को गुण्डा सूची में शामिल किया गया है, वहीं संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल 3 नए अपराधियों को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर निगरानी में लिया गया है।

इसके अलावा जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस द्वारा सभी आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गुना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

✍️ विक्रम सिंह तोमर

प्रधान संपादक — द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें