रेडक्रॉस सेवा सप्ताह के समापन पर सम्मान समारोह आयोजित :  द्वारका न्यूज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेडक्रॉस सेवा सप्ताह के समापन पर सम्मान समारोह आयोजित

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक: विक्रम सिंह तोमर

गुना, 14 मई 2026

संवाददाता : राजीव विजयवर्गीय

रेडक्रॉस सोसायटी सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर जिला चिकित्सालय स्थित रेडक्रॉस भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न रक्तदाताओं, समाजसेवियों एवं रेडक्रॉस गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत सप्ताह भोपाल में आयोजित राज्यपाल द्वारा सम्मान समारोह में जूनियर रेडक्रॉस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के कुशल संचालन के लिए गुना कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल का चयन हुआ था। जिसमें उनके प्रतिनिधि द्वारा सम्‍मान प्राप्‍त किया गया था। आज आयोजित कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल सहित अन्य समाजसेवी, रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

छोटी सहायता भी बदल सकती है किसी का जीवन : कलेक्टर

 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने संबोधित करते हुए कहा कि गुना का मौसम अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता है, जहां गर्मियों में अधिक गर्मी और सर्दियों में अधिक ठंड पड़ती है। उन्होंने जनसुनवाई के माध्यम से महिला, बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकरणों में सहायता राशि उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी।

 

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्तियों को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है ताकि वे आगे चलकर दूसरों की सहायता करने की भावना के साथ समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। उन्होंने अनेक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार एक छोटी सी सहायता राशि भी किसी व्यक्ति के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है।

 

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, चिकित्सक, समाजसेवी, रक्तदाता एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें