विवाहिता से दुष्कर्म मामले में जामनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : द्वारका न्यूज़ 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विवाहिता से दुष्कर्म मामले में जामनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

द्वारका न्यूज़

6 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

 

गुना, 16 मई 2026। जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जामनेर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई कर मात्र 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में महिलाओं से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय व प्रभारी एसडीओपी जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई।

 

जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को एक विवाहिता ने जामनेर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी बृजमोहन धाकड़ निवासी ग्राम चौड़ाखेड़ी ने 12-13 मई की मध्यरात्रि उसके घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 80/26 के तहत धारा 64(1), 332(बी) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए पुलिस ने लगातार दबिश दी और सटीक सूचना के आधार पर आरोपी बृजमोहन पुत्र बद्रीलाल धाकड़ (41) निवासी ग्राम चौड़ाखेड़ी थाना जामनेर को मात्र 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी को 15 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, सउनि अशोक ठाकुर, प्रधान आरक्षक गिरजेश मीना, प्रधान आरक्षक महेन्द्र मीना, प्रधान आरक्षक रमेश दोहरे, आरक्षक गजेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक शिवकुमार निगम, आरक्षक सोबरन सिंह एवं महिला आरक्षक पूनम भार्गव की विशेष भूमिका रही।

 

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें