चैकिंग के दौरान म्याना पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर
द्वारका न्यूज़
आरोपी से करीब एक किलो गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
गुना, 16 मई 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुना पुलिस को एक और सफलता मिली है। म्याना थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक किलो अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार 15 मई को पुलिस टीम खौंकर तिराहा पुलिया के पास वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान लहरघाट की ओर से एक व्यक्ति कपड़े का थैला लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम इकराज उर्फ इक्का पुत्र जलील खान (40) निवासी राधा कॉलोनी म्याना बताया।
पूछताछ के दौरान आरोपी घबराने लगा, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ। तलाशी लेने पर उसके थैले से करीब एक किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ म्याना थाने में अपराध क्रमांक 114/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र गौड़, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक सुनील यादव एवं आरक्षक रामकृष्ण जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क









