उत्तरप्रदेश का हथियार तस्कर गिरफ्तार, 3 देशी कट्टे और जिंदा राउंड बरामद : द्वारका न्यूज़ द्वारका न्यूज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना कोतवाली पुलिस की अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

उत्तरप्रदेश का हथियार तस्कर गिरफ्तार, 3 देशी कट्टे और जिंदा राउंड बरामद

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

गुना, 21 मई।

जिले में अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुना कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तरप्रदेश के एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर के 03 देशी कट्टे एवं 01 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना पुलिस को 19 मई की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि जज्जी बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा के पास एक युवक अवैध हथियार बेचने की फिराक में बैठा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोहेब शाह निवासी कर्नेलगंज, कानपुर (उत्तरप्रदेश) बताया।

 

पुलिस द्वारा थैले की तलाशी लेने पर उसमें 315 बोर के 03 देशी कट्टे एवं 01 जिंदा राउंड बरामद हुए। आरोपी हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस अब आरोपी से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क एवं अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जांच कर रही है।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, सउनि अमर सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक दीपक शर्मा, दीपक तोमर, रमेश गुर्जर एवं उमेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें