इंदौर न्यूज़ : तेरह साल की नाबालिक लड़की का विवाह करा दिया 42 साल के अधेड़ से, पुलिस ने दादा-दादी पर दर्ज़ की एफआईआर द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 21 में 2026 इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा गांव से बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 13 साल की एक नाबालिग बच्ची का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से कराए जाने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने दूल्हे उसके परिजनों और बालिका के दादा-दादी समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









