गंगा दशहरा पर जनआंदोलन बनेगा “जल गंगा संवर्धन अभियान”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंगा दशहरा पर जनआंदोलन बनेगा “जल गंगा संवर्धन अभियान”

 

प्रदेशभर में होंगे जल संरक्षण, श्रमदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

भोपाल, 21 मई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर इस वर्ष गंगा दशहरा के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। 25 मई को प्रदेश के सभी जिलों में जल संरक्षण, श्रमदान, साफ-सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

अभियान के तहत कुएं, तालाब, बावड़ियों और नहरों की साफ-सफाई एवं पुनर्जीवन कार्य किए जाएंगे। साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय वार्ड स्तर तक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, महिला समूह और आमजन इस अभियान से जुड़ेंगे।

 

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें