एसबीआई कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल टली, प्रबंधन से सकारात्मक बातचीत के बाद फैसला
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
मुंबई 22/05/2026
एसबीआई कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित
प्रबंधन और यूनियन के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद फैसला, ग्राहकों को बड़ी राहत
नई दिल्ली। State Bank of India (एसबीआई) प्रबंधन और ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद 25 और 26 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी गई है।
हड़ताल टलने से देशभर के करोड़ों एसबीआई ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। अब सोमवार और मंगलवार को बैंक की सभी शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा और ग्राहकों को लेनदेन, नकद निकासी, चेक क्लियरिंग तथा अन्य बैंकिंग सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार कर्मचारी यूनियन ने स्टाफ की कमी, आउटसोर्सिंग, भर्ती प्रक्रिया और पेंशन सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। इस संबंध में बैंक प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा में कई मुद्दों पर सकारात्मक सहमति बनी, जिसके बाद यूनियन ने फिलहाल हड़ताल टालने का निर्णय लिया।
यूनियन नेताओं का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाया है। वहीं प्रबंधन ने भी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया है।
✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क









