सीधी में दर्दनाक हादसा: घर में लगी भीषण आग, तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीधी में दर्दनाक हादसा: घर में लगी भीषण आग, तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत

द्वारका न्यूज़

23 मई 2026

सीधी। मध्य प्रदेश के जिले के जमोडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़खुरी काशिहवा गांव में शनिवार को एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से घर के अंदर मौजूद तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और तनाव का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों की मां उन्हें घर में बंद कर राशन लेने बाजार गई थी। इसी दौरान अचानक घर में आग भड़क उठी। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, हालांकि प्रशासन द्वारा अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद घर के अंदर फंसे बच्चों ने मदद के लिए चीख-पुकार मचाई, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया और तीनों मासूम जिंदा जल गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें