मध्य प्रदेश में महिला-बाल अपराध चिंताजनक, NCRB रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश में महिला-बाल अपराध चिंताजनक, NCRB रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

द्वारका न्यूज़

23/05/ 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की हालिया रिपोर्ट में सामने आया है कि प्रदेश में महिलाएं, मासूम बच्चे और बुजुर्ग लगातार अपराध का शिकार हो रहे हैं।

 

रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में मध्य प्रदेश देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है। दुष्कर्म, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और बाल अपराध जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं बुजुर्गों और अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाफ अपराधों के मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है।

 

प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अपराधों में कमी नहीं दिख रही। विशेषज्ञों का मानना है कि अपराध रोकने के लिए पुलिसिंग को और मजबूत करने, त्वरित कार्रवाई तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।

 

लगातार सामने आ रहे अपराधों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर मध्य प्रदेश में महिलाएं और बच्चे खुद को कब सुरक्षित महसूस करेंगे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें