नरसिंहपुर में भीषण हादसा : डंपर की टक्कर से मोके पर ही युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरसिंहपुर में डंपर की टक्कर से मोके पर ही युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

द्वारका न्यूज़ 23 05.2026

 

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। संसारखेड़ा रेत खदान के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर का टायर युवक के ऊपर चढ़ गया था, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर करीब 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, दोषी वाहन चालक पर सख्त कार्रवाई तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

 

फिलहाल प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से बातचीत जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

 

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें