150 से अधिक CCTV खंगालकर आरोन पुलिस ने सुलझाया भाई-बहन मौत कांड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

150 से अधिक CCTV खंगालकर आरोन पुलिस ने सुलझाया भाई-बहन मौत कांड

द्वारका न्यूज़ 25 5 2026

गुना। आरोन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अज्ञात वाहन और चालक का पता लगा लिया है। पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर दुर्घटना में प्रयुक्त जेसीबी वाहन भी जप्त कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को ग्राम महुआखेड़ा निवासी विपिन पंथी (18) अपनी बहन शिवानी पंथी (22) को परीक्षा दिलाने आरोन कॉलेज लाया था। परीक्षा के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी सिरसी-ढिमरयाई मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने पनबाड़ी हाट से आरोन बायपास तक लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध वाहनों को चिन्हित किया। तकनीकी व भौतिक जांच के बाद जेसीबी क्रमांक MP 08 DA 0311 की पहचान हुई।

 

पुलिस ने आरोपी चालक राजकुमार जाटव निवासी आरोन को गिरफ्तार कर वाहन जप्त कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें