पैरा ओलंपिक खिलाड़ी चिराग की हत्या, साथी खिलाड़ी यश खटीक ने मारी गोली… आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पैरा ओलंपिक खिलाड़ी चिराग की हत्या, साथी खिलाड़ी यश खटीक ने मारी गोली… आरोपी गिरफ्तार

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

31/05/2026

गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 

चिराग त्यागी आठवीं इंडियन नेशनल ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता थे और उन्होंने जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए भी क्वालिफाई किया था। उनका शव कोतवाली घंटाघर क्षेत्र के साईं उपवन में मिलने से खेल जगत और स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साथी खिलाड़ी यश खटीक को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पहले साथ में अभ्यास करते थे। पुलिस के मुताबिक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और क्वालिफिकेशन रद्द होने को लेकर दोनों के बीच विवाद था। इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

#ChiragTyagi | #Ghaziabad | #ParaAthlete | #MurderCase | #UPPolice | #NewsTvIndia | @Ashutosh_Talk

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें