पुलिस अधीक्षक गुना के सफल नेतृत्व में ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक गुना के सफल नेतृत्व में

ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम तोमर

9 जून 20 26

 

गुना। धरनावदा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये कीमत का चोरी गया महिंद्रा 575 ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 26-27 मई की रात रुठियाई से ट्रैक्टर चोरी होने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और सघन सर्चिंग के आधार पर पुलिस ने अभिषेक यादव, शिशुपाल यादव और सुमित तोमर को गिरफ्तार किया।

 

पूछताछ में मामले से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रूहिल शर्मा सहित धरनावदा थाना पुलिस और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें