अब चमकेगी गुनिया नदी, सौंदर्यीकरण योजना का हुआ विस्तृत निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुनिया नदी का बदलेगा स्वरूप, पुनर्जीवन परियोजना को मिली नई गति

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

11 जून 2026

गुना। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली गुनिया नदी को नया स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. कीर्ति वर्मा ने गुरुवार को प्रस्तावित गुनिया नदी पुनर्जीवन एवं सौंदर्यीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर डीपीआर और मास्टर प्लान की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान सिंगवासा तालाब, कालापाठा, बांसखेड़ी, बड़ा पुल, हाट रोड रपटा, शीतला माता मंदिर और एसटीपी सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने ड्रोन सर्वे, थ्री-डी प्रेजेंटेशन और मास्टर प्लान के माध्यम से परियोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

डीपीआर के अनुसार नदी पर चार स्टॉप डैम बनाए जाएंगे तथा दोनों किनारों पर पाथ-वे और साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। परियोजना को सोलर लाइटिंग और सेल्फ-सस्टेनेबल मॉडल पर विकसित करने की योजना है।

 

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि यह परियोजना गुना के पर्यावरण संरक्षण, नदी संवर्धन और शहरी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें