नाबालिग किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, भेजा गया जेल
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता मोहनीष भार्गव
गुना। मृगवास थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मृगवास थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर 24 मई को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। लगातार तलाश के बाद 8 जून को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर बबलू बंजारा (21) निवासी ग्राम जरसेना, जिला विदिशा के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।
तकनीकी साक्ष्यों और सूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप यादव, चौकी प्रभारी नीरज लोधी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।








