सतना : प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री में मौत का धमाका, एसी ब्लास्ट में कर्मचारी की मौके पर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री में एसी ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

गैस भरने के दौरान हुआ भीषण विस्फोट, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

 

सतना। जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र स्थित मनकहरी की प्रिज्म जॉनसन सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना ने एक बार फिर फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय फैक्ट्री परिसर में एसी में गैस भरने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एसी में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ग्राम डढ़िया निवासी विक्रम सिंह पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

 

पहले भी हो चुके हैं हादसे

 

प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री में यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी क्रशर बेल्ट में फंसने और अन्य तकनीकी कारणों से श्रमिकों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं।

 

जांच के बाद सामने आएंगे कारण

 

प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह एसी में गैस भरने के दौरान तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने को माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

 

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें