दिल्ली, तुगलकाबाद में भीषण आग: 3 की मौत, 6 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली, तुगलकाबाद में भीषण आग: 3 की मौत, 6 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

11 जून 2026

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में देर रात एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर खड़े वाहनों में लगी, जिसके बाद पूरा भवन धुएं से भर गया और कई लोग अंदर फंस गए।

 

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर छह लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। दमकल कर्मियों ने सुबह करीब 3:45 बजे आग पर काबू पा लिया। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें