होर्मुज में बढ़ा खतरा: 3 दिन में 3 जहाजों पर हमले, 3 भारतीय नाविकों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

होर्मुज में बढ़ा खतरा: 3 दिन में 3 जहाजों पर हमले, 3 भारतीय नाविकों की मौत

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 11 जून 2026

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में तीन अलग-अलग जहाजों पर हुए हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, होर्मुज क्षेत्र में अभी भी सैकड़ों भारतीय नाविक विभिन्न व्यापारिक जहाजों पर तैनात हैं। लगातार बढ़ते हमलों के बीच उनके परिजनों और समुद्री संगठनों में चिंता का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों और कार्रवाईयों के कारण व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा चुनौतीपूर्ण होती जा रही है।

 

भारत सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों व नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित देशों और एजेंसियों के संपर्क में है। इस बीच समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें