शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादले शुरू, 23 जून तक आवेदन
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
18 जून 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 23 जून तक किए जा सकेंगे। विभाग के अनुसार तबादला आदेश 28 से 30 जून के बीच जारी होंगे। इस बार आवेदन के लिए 90% ई-अटेंडेंस अनिवार्य की गई है, जबकि जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षक प्रक्रिया से बाहर रहेंगे। नई शर्तों को लेकर कई शिक्षकों ने नाराजगी भी जताई है।






