भोजपुर एनकाउंटर पर उठे सवाल: पहले ‘मानसिक अस्वस्थ’ बताया, अगले दिन पुलिस कार्रवाई में मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुर एनकाउंटर पर उठे सवाल: पहले ‘मानसिक अस्वस्थ’ बताया, अगले दिन पुलिस कार्रवाई में मौत

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

 

आरा/भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में हुए एक पुलिस एनकाउंटर के बाद पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। बुधवार, 17 जून को भोजपुर पुलिस ने भरत भूषण तिवारी नामक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले पुलिस ने भरत भूषण को “मानसिक रूप से अस्वस्थ” बताया था। हालांकि अगले ही दिन पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी। इस विरोधाभास को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं।

 

भोजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पुलिस टीम और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई गई, जो भरत भूषण के पैर में लगी।

 

वहीं घटना से पहले भरत भूषण द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर किए गए लाइव वीडियो ने मामले को और चर्चा में ला दिया है। सामने आए वीडियो में कथित तौर पर देखा जा रहा है कि उन्होंने अपनी पिस्टल पुलिस की ओर फेंक दी थी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

 

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जांच और स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें