मोदी की तारीफ पर घिरे थरूर, कांग्रेस बोली- ‘जो कहा ही नहीं, वो भी सुन रहे’
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
19 जून 2026
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी के प्रयासों की प्रशंसा करने पर कांग्रेस ने थरूर पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें वे बातें भी सुनाई दे रही हैं जो प्रधानमंत्री ने कभी कही ही नहीं। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नया विवाद खड़ा हो गया है।






