दिल्ली में नवजात तस्करी का बड़ा खुलासा: लड़के 8 लाख, लड़कियां 4 लाख में बिकती थीं
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 19 जून 2026
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नवजात शिशु तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि राजस्थान के गरीब परिवारों से नवजात बच्चों को खरीदकर दिल्ली लाया जाता था और फिर हरियाणा व मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में लाखों रुपये में बेचा जाता था। पुलिस ने पांच नवजात बच्चों को सुरक्षित बचाया है और अस्पताल संचालिका सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।






