NEET-UG 2026: एमपी के 30 जिलों में आज परीक्षा, 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा; 38 साइबर कमांडो रखेंगे नजर
भोपाल। मध्यप्रदेश के 30 जिलों में रविवार को NEET-UG 2026 re examपरीक्षा आयोजित की जाएगी। राज्यभर में इसके लिए 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोपहर 2 बजे से सवा तीन घंटे की परीक्षा होगी। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य संसाधनों का ट्रायल रन भी पूरा कर लिया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए 38 साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं, जो ऑनलाइन गतिविधियों और संभावित गड़बड़ियों पर नजर रखेंगे।
सभी संबंधित जिलों में जिलास्तरीय समन्वय समिति गठित की गई है। नियंत्रण कक्ष स्थापित कर जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक तीन से चार केंद्रों पर एक नोडल अधिकारी और हर परीक्षा केंद्र पर सहायक उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है।






