गुना में जंगल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब जब्त, आरोपी फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब जब्त, आरोपी फरार

द्वारका न्यूज़ न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

गुना जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर मुहालपुर और निर्भयगढ़ गांव में दबिश देकर 121 पन्नी पाउच में भरी करीब 60 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से शराब छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पहचान सरवन सहरिया के रूप में हुई है। आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभाग ने कहा है कि अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें