जनसुनवाई में पहुंचे 345 आवेदन, कलेक्टर के निर्देश पर जरूरतमंदों को मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनसुनवाई में पहुंचे 345 आवेदन, कलेक्टर के निर्देश पर जरूरतमंदों को मिली राहत

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

22 जून 2026

गुना। मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने सीमांकन, बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य, नगरपालिका और नामांतरण सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े 345 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई के दौरान दो जरूरतमंद लोगों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईवी जांच और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें