उज्जैन जमीन विवाद: मोहन यादव पर लगे आरोपों पर CMO की सफाई, पद संभालने के बाद परिवार ने नहीं खरीदी जमीन
भोपाल/उज्जैन। उज्जैन में जमीन खरीद को लेकर सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने अपना पक्ष रखते हुए आरोपों पर सफाई दी है। CMO की ओर से कहा गया है कि दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव ने किसी प्रकार की जमीन नहीं खरीदी है।
CMO ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद परिवार द्वारा जमीन खरीदने से जुड़े दावों में तथ्य नहीं हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक जवाब अलग से जारी किया जाएगा।
जमीन खरीद से जुड़ी रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट में लगाए गए दावों की वास्तविक स्थिति को लेकर जल्द ही विस्तृत पक्ष रखा जाएगा।






