सेफ क्लिक-2026 अभियान की शुरुआत: गुना पुलिस ने छात्रों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेफ क्लिक-2026 अभियान की शुरुआत: गुना पुलिस ने छात्रों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

गुना। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान “सेफ क्लिक-2026” का जिले में शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में चल रहे इस 15 दिवसीय अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत बजरंगगढ़ पुलिस थाना प्रभारी कृपाल सिंह  ने आजाद कोचिंग सेंटर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। विद्यार्थियों को किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी कृपाल सिंह के द्वारा युवाओं को रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष रुचि दिखाई और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। पुलिस द्वारा जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें