मोबाइल टावर बैटरी चोरी कांड का पूरा खुलासा, 1000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल टावर बैटरी चोरी कांड का पूरा खुलासा, 1000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

21 जून 2026

गुना। बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में करीब साढ़े तीन माह पहले मोबाइल टावर से हुई बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 1000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 08 बैटरियां बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार फरवरी 2026 में बजरंगगढ़ स्थित ALTIUS टावर से 72 बैटरियां चोरी हुई थीं। इस मामले में बजरंगगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। मामले में पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 64 बैटरियां और घटना में प्रयुक्त दो ऑटो जब्त किए जा चुके थे, जबकि अंतिम आरोपी सादिक खान निवासी कर्नेलगंज गुना लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन एवं सीएसपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने 23 जून की रात आरोपी को बस स्टैंड पर बस से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की शेष 08 बैटरियां बरामद की गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में बजरंगगढ़ थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें