पानी की एक-एक बूंद को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, महिलाओं ने बर्तन रख किया चक्काजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पानी की एक-एक बूंद को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, महिलाओं ने बर्तन रख किया चक्काजाम

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

21 जून 2026

गुना। जिले के गढ़ा गांव में लंबे समय से बने पेयजल संकट के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार फूट पड़ा। पानी की समस्या से परेशान महिलाओं और ग्रामीणों ने फतेहगढ़ रोड पर बर्तन रखकर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में पानी के बर्तन लेकर बैठ गईं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लगातार शिकायतों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जल संकट का समाधान नहीं हुआ तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें