नर्मदा में मिला इंदौर के मैनेजर का शव, 36 घंटे की तलाश के बाद हुआ खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नर्मदा में मिला इंदौर के मैनेजर का शव, 36 घंटे की तलाश के बाद हुआ खुलासा

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक

विक्रम सिंह तोमर 21 जून 2026

महेश्वर/इंदौर। इंदौर से लापता पेट्रोकेमिकल कंपनी के मैनेजर निशांत जोशी (50) का शव खरगोन जिले के मंडलेश्वर क्षेत्र में नर्मदा नदी से बरामद किया गया है। करीब 36 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम को बुधवार दोपहर सफलता मिली।

बताया गया है कि निशांत जोशी सोमवार दोपहर से लापता थे। उनकी कार कसारावद रोड स्थित नर्मदा पुल पर लावारिस अवस्था में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया, जिसमें एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई।

बुधवार दोपहर गांधीनगर क्षेत्र में नदी में तैरता हुआ शव दिखाई देने पर उसे बाहर निकाला गया। शव की पहचान निशांत जोशी के रूप में हुई। निशांत इंदौर की एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी रीता जोशी मंदसौर जिले के गरोठ में नारकोटिक्स विभाग में एसपी पद पर पदस्थ हैं, जबकि उनकी बेटी भोपाल में पढ़ाई कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें