“छात्रों की गूंज” अभियान में उठा NEET और भर्ती घोटालों का मुद्दा
द्वारका न्यूज़ गुना
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता महेंद्र कुमार महेश्वरी
26 जून 2026
गुना। “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में राघौगढ़ विधायक जयपुर दल सिंह ने छात्रों के हित में NEET पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और आउटसोर्स नीति को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि लाखों छात्र वर्षों मेहनत करते हैं, लेकिन व्यवस्थागत खामियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
अभियान के माध्यम से छात्रों के अधिकारों और न्याय की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की बात कही गई। साथ ही कहा गया कि छात्रों के साथ अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और 9 अगस्त को दिल्ली में विशाल छात्र-युवा आंदोलन आयोजित किया जाएगा।






