राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल!
बैठक से पहले अध्यक्ष की चिट्ठी से बढ़ी सियासी और धार्मिक सरगर्मी
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
6 जुलाई 2026
अयोध्या | विशेष संवाददाता
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले ने अब नया राजनीतिक और धार्मिक मोड़ ले लिया है। ट्रस्ट की अहम बैठक से पहले अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की चिट्ठी सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
पत्र में महंत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री रामलला सरकार के मंदिर में हुई दान चोरी से वे बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि जो भी इस पाप में शामिल है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिशों पर भी सवाल उठाए और धार्मिक आस्था के विषयों को राजनीति से दूर रखने की बात कही।
अब सभी की निगाहें ट्रस्ट की बैठक और आगे होने वाले फैसलों पर टिकी हैं।






